बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त में 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2024 I बिलासपुर पुलिस ने शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खमतराई स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त की। पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू और सुक्रिता बाई सूर्यवंशी के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।