MGM विद्यालय बालको का गौरवशाली पल: राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता में प्रेरणा कमलेश और रूमा बैरागी ने बिखेरी प्रतिभा

भिलाई, 16 अक्टूबर 2024। नृत्यधाम कला समिति के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘देशराग’ संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में एमजीएम विद्यालय बालको के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जादू दिखाया। प्रेरणा कमलेश ने जूनियर ग्रुप कथक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नृत्य शिक्षिका रूमा बैरागी ने सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट गुरु के अवार्ड से सम्मानित हुई।

राष्ट्रीय स्तर की ‘देशराग’ संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में एमजीएम विद्यालय बालको के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रेरणा कमलेश ने जूनियर ग्रुप कथक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य शिक्षिका रूमा बैरागी ने सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट गुरु के अवार्ड से सम्मानित हुई। विद्यालय के प्राचार्य फॉदर जोसेफ सन्नी जॉन ने उनके इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

नृत्यधाम कला समिति के तत्वाधान में 13 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक भिलाई जिला दुर्ग में ‘देशराग’ संगीत और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। एमजीएम विद्यालय बालको के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ।