राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मॉरिटानिया पहुंचीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2024.भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज मॉरिटानिया पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मॉरिटानिया की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद गजौनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह यात्रा भारत और मॉरिटानिया के बीच आर्थिक सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में सहयोग को बढ़ावा देगी।

राष्ट्रपति मुर्मू मॉरिटानिया में भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगी। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

न्यूज स्त्रोत ANI