BREAKING : छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, सुबह इस हालत में मिली मासूम…

मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां शुक्रवार को एक 13 वर्षीय आठवीं की छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण कर दो बदमाशों ने बंद मकान में ले जाकर रातभर गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल गई थी। शाम करीब 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने झुकेही चौकी में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस टीम झुकेही तालाब के पास बसोर बस्ती में तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक बंद मकान से हलचल और आवाजें सुनाई दीं। पुलिस ने तुरंत दबिश दी और अंदर से बच्ची को संदिग्ध हालत में बरामद कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को पूरी घटना बताई । दोनों आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया । इनमें सनी कोहली (25 वर्ष), निवासी झुकेही और गोलू उर्फ दीपक बसोर (38 वर्ष), निवासी झुकेही शामिल हैं।