MP News : मानव तस्करी कर रही 3 महिलाओं के साथ पकड़ाया खरीदार, पढ़ें पूरी खबर…

यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया।

MP News : भोपाल 26 सितंबर (वेदांत समाचार)। राजधानी भोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ-साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने बहला-फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद ले गईं थीं।

MP News : यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल, स्कैंडल में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि गिरोह के एक सदस्य को पुलिस और तलाश रही है।

MP News : मामले को लेकर डीसीपी प्रियंका शुक्ला का कहना है कि पिछले महीने पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 नंबर स्टॉप के नजदीक रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला अपने पति से अलग मां के साथ रह रही थी। वो शादी-पार्टियों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती है। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को राजस्थान के राजसमंद जिले से दस्तयाब किया गया था। महिला के मिलने के बाद पुलिस ने जब उसकी गुमशुदगी का कारण जाना तो वो हैरान कर देने वाला था।

MP News : महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उसके घर के नजदीक रहने वाली और साथ में काम करने वाली छाया देशमुख, पूजा धानक और संतोष मनोज भालेराव को बहला फुसलाकर काम के बहाने से राजस्थान के राजसमंद ले गईं थी। यहां उन्होंने पहले तो उसे एक देवीलाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचा। यही नहीं दबाव बनाकर उसी शख्स से उसकी शादी भी करा दी। वहीं पुलिस संतोष के पति मनोज को तलाश रही है।