देश के 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने से ज्यादा समय से जिसका इंतजार था, आज शनिवार 18 अप्रैल को वो गुड न्यूज आ ही गई. केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी.
इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो गया है. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा और उन्हें अप्रैल महीने के अलावा, जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने का एरियर (बकाया) भी मिलेगा.
