13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टान... - vedantsamachar.in

13 लोगों की मौत, टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टान…

चंबा,24 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बड़ा हादसा हुआ है. किलाड़-उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास चलती टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हादसे के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है.