BREAKING NEWS: पावर प्लांट हादसे पर सियासी तकरार, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR, नवीन जिंदल ने उठाए सवाल

रायपुर,17 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में पावर प्लांट हादसे के मामले में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। इस कार्रवाई पर बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कड़ा विरोध जताया है और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

नवीन जिंदल ने कहा कि बिना पूरी जांच के FIR दर्ज करना उचित नहीं है।“पहले मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।”उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त सबूत के इस तरह की कार्रवाई न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती।

जिंदल ने स्पष्ट किया कि हादसे जैसे गंभीर मामलों में जल्दबाजी के बजाय तथ्यों और सबूतों के आधार पर निर्णय लिया जाना चाहिए।“जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।”