BREAKING : हत्या! गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली…

बालोद,17 अप्रैल (वेदांत समाचर)। जिले के गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मामला संजारी चौकी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.