Vivo V70 FE है बजट से बाहर? कम कीमत में बढ़िया फीचर्स के साथ मिल रहे ये 5 फोन

Nothing Phone 4a Price in India: नथिंग ब्रैंड का ये फोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है. ये फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 5080 एमएएच बैटरी और 50 वॉट चार्जिंग सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ आता है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 8/256 जीबी वेरिएंट 34999 रुपए में मिल रहा है.

Poco X8 Pro Price in India: पोको ब्रैंड का ये फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर, 6.59 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों से पैक्ड है. इस हैंडसेट का 8/256 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 32999 रुपए में बेचा जा रहा है.

Oppo F31 Pro Plus Price in India: ये फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, कलरओएस 15 और 7000 एमएएच की बैटरी से लैस है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 8/256 जीबी वेरिएंट 32999 रुपए में मिलेगा.

OnePlus Nord 5 Price in India: वनप्लस का ये फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, ऑक्सीजन ओएस 15, 6.83 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 6800 एमएएच बैटरी से पैक्ड है. फ्लिपकार्ट पर ये फोन 34800 रुपए में मिल रहा है, इस दाम में 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट मिलेगा.