नए महिला उम्मीदवार की जांजगीर लोकसभा में तलाश


0 प्रदेश मंत्री सुनीता की प्रबल दावेदारी


जांजगीर-चांपा (अकलतरा), 18 जनवरी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जांजगीर को छोड़कर शेष जगह नये प्रत्याशियों को मौका देकर जीत का परचम लहराया था। पुराने प्रत्याशियों के कारण जांजगीर में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब लोकसभा चुनाव में पार्टी महिला और नये, जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारने की कवायद चल रही है। ऐसे में एससी मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है।


जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, सनम जांगड़े और संघ से अपनी प्रबल दावेदारी मान रहे निर्मल सिन्हा ने भी बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने में कुछ प्रयास नहीं कर सके, जिसके कारण भाजपा के इस लोकसभा में एक भी प्रत्याशी विजयी नहीं हो सके। ऐसे में पार्टी इनके ऊपर कैसे भरोसा कर सकती है? बीते विधानसभा चुनाव के कुछ हारे हुए प्रत्याशी भी अब लोकसभा चुनाव की दौड़ में शामिल हो रहे हैं। जो प्रत्याशी अपने क्षेत्र के विधानसभा और क्षेत्रीय चुनाव नहीं जीत सके उनको भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी कैसे बना सकती है।

भारतीय जनता पार्टी को इन परिस्थितियों में किसी योग्य और नये चेहरे को मैदान में उतारना चाहिए जो चुनाव जीत सके। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले को पार्टी ने कोरबा जिले के कटघोरा और कोरबा विधानसभा में संगठनात्मक जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों को विजय दिलाई है। ऐसे में उनकी दावेदारी को जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से प्रबल और जिताऊ उम्मीदवार के रूप में देखी जा रही है।


सामाजिक पकड़ है मजबूत


अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के नरियरा गांव के निवासी श्रीमती सुनीता पाटले की सामाजिक पृष्ठभूमि बहुत ही मजबूत बताई जा रही है। सतनामी कल्याण समिति में उन्होंने सचिव के साथ-साथ उपाध्यक्षा की भी जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक हित में उन्होंने कई कार्य किए हैं। उनके पति केपी पाटले कोयला खदान मजदूर संगठन के साथ-साथ सिस्टा संगठन के इकाई अध्यक्ष भी हैं। सेफ्टी वेलफेयर के साथ ही जेसीसी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए हैं।


मोदी के चेहरे उनकी गारंटी


लोकसभा का चुनाव पार्टी अपने दम पर ही लड़ती है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे और उनकी गारंटी को लेकर वर्तमान लोकसभा के चुनाव को लड़ेगी। वर्तमान में इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के एक भी विधायक नहीं हैं। पार्टी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता सहित वर्तमान सांसद भी विधानसभा की कुर्सी नहीं दिला सके हैं। पार्टी ऐसे में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से इस नई प्रत्याशी श्रीमती सुनीता पाटले को लेकर जीतने का दावा कर सकती है।