अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं ये टाइम आपके लिए बिल्कुल सही है क्योंकि देश में सबसे ज्यादा कार गाड़ी बेचने वाली कंपनी में से एक टाटा मोटर्स इस समय अपनी गाड़ियों पर बंपर छूट ऑफर कर रही है. अप्रैल 2026 में नेक्सॉन, टियागो हैचबैक, हैरियर और सफारी एसयूवी जैसे मॉडल्स पर आप आराम से छूट का फायदा उठा सकते हैं.
टाटा नेक्सन और टियागो पर छूट
टाटा मोटर्स चुनिंदा MY2026 वेरिएंट पर नकद छूट और एक्सचेंज बोनस का कॉम्बो पेश कर रही है. टाटा नेक्सन एसयूवी पर कुल मिलाकर 25,000 रुपये तक के लाभ मिल रहा हैं. इसमें चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है.इसी तरह, टाटा टियागो हैचबैक पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 15,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. बेस XE वेरिएंट इस ऑफर में शामिल नहीं है, इसलिए प्रॉफिट केवल हाई कैटेगरी के वेरिएंट पर ही लागू होंगे.
टाटा कर्व एसयूवी पर भी कई दमदार ऑफर मिल रहे हैं. इस मॉडल पर आपको 30,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. कुल मिलाकर यह छूट 50,000 रुपये की हो जाती है.
टाटा अल्ट्रोज हैचबैक पर डिस्काउंट
टाटा की Altroz कंपनी की प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आने वाली लोकप्रिय कार है. अप्रैल 2026 के दौरान इस मॉडल पर ग्राहकों को कुल ₹30,000 तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें ₹15,000 की सीधी छूट और ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है.
भारत में Altroz की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.30 लाख से शुरू होकर ₹10.51 लाख तक जाती है. इस कार का सीधा मुकाबला मार्केट में Hyundai i20 और Maruti Suzuki Baleno जैसी हैचबैक से होता है.
टाटा हैरियर और सफारी पर बोनस
अगर आप अपने लिए एक बड़ी एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो टाटा हैरियर और टाटा सफारी दोनों पर कुल मिलाकर 35,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. इनके अलावा, कुछ ऐसे मॉडल भी हैं जिन पर इस महीने कोई छूट लागू नहीं होगी. इनमें नई टाटा सिएरा और लोकप्रिय पंच एसयूवी शामिल हैं.
