CG NEWS : आपसी विवाद बना हत्या का कारण, 3 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार… – vedantsamachar.in

CG NEWS : आपसी विवाद बना हत्या का कारण, 3 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग, 14 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिले के थाना अण्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट ने हत्या का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों को मात्र 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा इलाके की है। यहां आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान मृतक शम्भू निषाद उर्फ देवचरण (उम्र लगभग 45 वर्ष) के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।

बताया गया कि मृतक कई वर्षों से गुजरात में निवास कर रहा था और हाल ही में गांव लौटा था। गांव आगमन के दौरान उसका संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने हाथ-मुक्का और लात से मारपीट कर दी, जिससे मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 13 अप्रैल 2026 को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना अण्डा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।