CG NEWS : 7 बदमाश गिरफ्तार अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी कार्यवाही... - vedantsamachar.in

CG NEWS : 7 बदमाश गिरफ्तार अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी कार्यवाही…

बिलासपुर, 07 जुलाई (वेदांत समाचार) । अशांति फैलाने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार किए गए है। सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस व बीट आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान सतत चेकिंग के दौरान 07 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।पुलिस ने अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभारी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

आरोपियो के नाम

  1. त्रिलोक कौशिक उर्फ सोनू कौशिक उम्र 26 साल निवासी लोधीपारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. बुद्वेश्वर धुरी उर्फ कमल पिता कार्तिक राम धुरी उम्र 26 साल निवासी भगडापारा बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी
  3. रंजीत रात्रे पिता पुनउ रात्रे उम्र 26 साल निवासी भगडापारा बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी
  4. प्रदीप धुरी पिता कृष्णा कुमार धुरी उम्र 19 साल निवासी बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी
  5. अमरजीत यादव पिता धनाराम यादव उम्र 24 साल निवासी उडीया मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिटटी
  6. अमित यादव पिता धनाराम यादव उम्र 32 साल निवासी उडीया मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिटटी
  7. अंकित यादव पिता धनाराम यादव उम्र 28 साल निवासी उडीया मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिटटी