'फील बनाते हैं' हुआ आउट! अमित त्रिवेदी का यह फील-गुड ट्रैक बना कॉलेज रोमांस का नया एंथम - vedantsamachar.in

‘फील बनाते हैं’ हुआ आउट! अमित त्रिवेदी का यह फील-गुड ट्रैक बना कॉलेज रोमांस का नया एंथम

कॉलेज का पहला क्रश, कैंटीन की लंबी गपशप, लेक्चर बंक करने की प्लानिंग और दोस्तों के साथ बनाई गई यादें… अगर आपको भी अपने कॉलेज के दिन याद आते हैं, तो ‘ये फितूर तेरा’ आपके दिल को ज़रूर छू जाएगा।

आज रात Star Plus और JioHotstar पर प्रीमियर हो रहे इस फ्रेश कॉलेज रोमांस के साथ मेकर्स ने रिलीज़ किया है इसका ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो ‘फील बनाते हैं’, जो अपनी कैची धुन, यंग वाइब और “चल ना रील बनाते हैं” जैसे हुक के साथ आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

नेशनल अवॉर्ड विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज़ किया गया और दृधा की खूबसूरत आवाज़ में सजा यह गाना यंग लव, बिंदास दोस्ती और उन खूबसूरत पलों का जश्न है, जो ज़िंदगी भर याद रहते हैं।

तो तैयार हो जाइए जीत और सौम्या की दिल छू लेने वाली कहानी का हिस्सा बनने के लिए।

देखिए ‘ये फितूर तेरा’, आज रात 8:30 बजे सिर्फ Star Plus पर और कभी भी स्ट्रीम करें JioHotstar पर।