CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रायपुर में 137 और बलौदाबाजार में 194 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को भी अवसर - vedantsamachar.in

CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रायपुर में 137 और बलौदाबाजार में 194 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को भी अवसर

रायपुर, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर के लाईवलीहुड कॉलेज, जोरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर कुल 137 युवाओं की भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, आईटीआई और नर्सिंग तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड जैसी नामी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी।

इस रोजगार मेले में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर तथा नर्सिंग की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इनमें मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा शामिल हैं।

इधर, बलौदाबाजार जिले में भी बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न निजी कंपनियां कुल 194 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।