RRB परीक्षार्थियों को राहत: रांची-सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन - vedantsamachar.in

RRB परीक्षार्थियों को राहत: रांची-सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रांची,03अगस्त। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आगामी परीक्षाओं को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। रांची और बिहार के सबौर (भागलपुर) के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे झारखंड और बिहार के परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और सबौर (भागलपुर) के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन से झारखंड के साथ-साथ बिहार के भागलपुर, जमालपुर और अंग क्षेत्र के परीक्षार्थियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचना आसान होगा।

रांची से सबौर का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08601 रांची–सबौर परीक्षा स्पेशल रांची स्टेशन से शाम 7:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी।

यह ट्रेन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 और 21 अगस्त को संचालित होगी।

सबौर से रांची का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08602 सबौर–रांची परीक्षा स्पेशल सुबह 9:50 बजे सबौर से रवाना होगी और रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।

यह ट्रेन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त को चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे रास्ते में पड़ने वाले परीक्षार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

जनरल और स्लीपर कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास (GS) और स्लीपर क्लास (SL) के कोच लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को कम खर्च में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।

रेलवे ने बताया है कि इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग से संबंधित आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।