बिहार ,03अगस्त : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए और जनसुराज पार्टी ने भाजपा के गढ़ में ऐसी सेंध लगाई कि किला ध्वस्त हो गया. मतगणना में शुरुआत से ही प्रशांत किशोर ने लीड बनाए रखी और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया. ढोल नगाड़ोें की थाप पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की तरह सेलिब्रेशन जारी है.
बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव मतगणना चल रही है और अबतक की काउंटिंग में प्रशांत किशोर पहले नंबर पर हैं. जिससे जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है और वे खुशी से झूम रहे हैं. सावन के महीने में होली जैसा जश्न मना रहे हैं. ‘बांकीपुर का बेटा कैसा हो, प्रशांत किशोर जैसा हो’ के नारे लगा रहे हैं. जनसुराज के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं और वे हाथों में तिरंगा लेकर ‘जय बिहार’ के नारे भी लगा रहे हैं. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं.
भाजपा का 30 साल पुराना मजबूत गढ़ ध्वस्त हुआ
हालांकि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ रही है, लेकिन यह गढ़ ध्वस्त होता दिख रहा है. इधर पटना में भाजपा ऑफिस में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है. जिस सीट को पिछले 30 साल भारतीय जनता पार्टी का अभेद्य किला माना जाता था, वहां इस बार जनसुराज के प्रशांत किशोर ने ऐसी सेंध लगाई की चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए. कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज बिहार और बांकीपुर के लिए इतिहास बन जाएगा, बिहार की राजनीति बदलेगी.

