जगदलपुर/ललितपुर।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव के कमर और पैर में चोंटे आई है। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। विधायक किरण देव के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।

