0 आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति सहित विभागीय कामकाज की समीक्षा की
0 नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो, टी.एल.प्रकरणों, जनशिकायतों एवं जन समस्याओं का निराकरण समयसीमा में किये जाने के दिये निर्देश
कोरबा,29जुलाई (वेदांत समाचार) – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुये कहा है कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं की जायेगी तथा कार्य प्रारंभ करने हेतु बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद जिन निर्माण एजेंसियों द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है तथा विकास कार्यो के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें ब्लेक लिस्टेड किया जायेगा, अतः इस हेतु समीक्षा कर तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि विकास कार्यो में अपेक्षित गति लाने के साथ ही नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो, जनशिकायतों व जन समस्याओं सहित टी.एल.प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करायें।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के अभियंताओं, अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिन-जिन कार्यो में अपेक्षित गति नहीं पाई गई, उन पर अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए कार्यो में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा में यह पाया गया कि विभिन्न जोन में अनेक ऐसे निर्माण कार्य हैं, जिन्हें प्रारंभ करने हेतु ठेकेदारों को दो से तीन बार नोटिस दिये जा चुके हैं किन्तु उनके द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं कराये जा रहे, आयुक्त श्री पाण्डेय ने निर्माण एजेंसियों की इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जाहिर की तथा ऐसी निर्माण एजेंसियों को ब्लेकलिस्टेड किये जाने की कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान वित्त आयोग मद, अधोसंरचना मद, जिला खनिज न्यास मद, सी.एस.आर. मद, प्रभारी मंत्री मद, सांसद मद, विधायक मद, एनकैप, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, महापौर मद, पार्षद मद, निगम मद आदि के कार्योेेेेेेेेेेेेेेेे के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत सी.सी. रोड, नाली, सीवर लाईन, सामुदायिक भवन, कलवर्ट, किचन शेड, सार्वजनिक मंच, शाला भवन, उद्यान आदि के निर्माण व मरम्मत, तालाब के विकास व सौदंर्यीकरण, डिवाईडर निर्माण, अहाता व बाउण्ड्रीवाल निर्माण, विद्युत विस्तार सहित अन्य विविध कार्यो की कार्यप्रगति की जोनवार व मदवार विस्तार से समीक्षा की तथा कार्याे की भौतिक व वित्तीय कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यो में उपस्थित होने वाले अवरोधों को समय पर दूर करते हुए कार्येा में आवश्यक गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
टी.एल.प्रकरणों का समयसीमा में हो निराकरण
समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., जनचैपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पी.एम.ओ.पोर्टल आदि में प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों के साथ-साथ जनशिकायत व जनसमस्या से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की वर्तमान स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रकरणों की बिन्दुवार व प्रकरणवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न बरती जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
बैठक में आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की, योजना के बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत जिन हितग्राहियों को राशि प्रदान की जा चुकी है, किन्तु उनके द्वारा अभी तक आवासगृहों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, ऐसे हितग्राहियों को आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ करने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करने व निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश अधिकारियांे को दिए। उन्हेाने जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस दिशा में व्यक्तिगत रूचि के साथ कार्य करें तथा आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ कराएं।
बिना अनुमति निर्माण पर रखें कड़ी नजर
आयुक्त श्री पाण्डेय ने भवन निर्माण अनुमति से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि बिना निगम की अनुमति के अवैध रूप से होने वाले भवन दुकान आदि के निर्माण पर कड़ी नजर रखें तथा जिन लोगों द्वारा बिना अनुमति प्राप्त किए निर्माण व विस्तार कार्य किए जा रहे हैं, उन पर नियमों के तहत पेनाल्टी आदि लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने वर्तमान तक निगम द्वारा दी गई भवन निर्माण अनुमति तथा बिना अनुमति भवन निर्माण पर निगम द्वारा जारी की गई नोटिस की संख्या व इस संबंध में की गई कार्यवाही की जोनवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
साफ-सफाई व स्ट्रीट लाईट व्यवस्था से जुड़े कार्यो में कसावट लाएं
आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान निगम के साफ-सफाई कार्यो, सड़क रोशनी व पेयजल व्यवस्था से जुडे़ कार्यो आदि की भी बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने साफ-सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने, जोन कमिश्नरों, फील्ड स्टाफ व स्वच्छता कार्यो से जुड़े अधिकारियों, निरीक्षकों की मार्निंग विजिट, नियमित रूप से जारी रखने, भ्रमण के दौरान सफाई कार्यो पर कडी नजर रखने, निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप नियमित रूप से सफाई कार्य कराए जाने आदि के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि स्ट्रीट लाईटें समय पर जलें तथा सुबह निर्धारित समय पर बंद कर दी जाएं, यह सुनिश्चित कराएं, साथ ही जहाॅं कहीं भी स्ट्रीटलाईट खराब या बंद होती है, वहाॅं पर तत्काल सुधार कार्य करवाएं।
सड़कों से मवेशी हटाने सघन अभियान चलायें
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि चूंकि सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को सड़कों से उठाने का कार्य निगम द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है, किन्तु इस दिशा में विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है, अतः इस हेतु सघन अभियान चलायें, मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़कों से उठाकर गोठान ले जायें तथा पशु मालिकों से निर्धारित अर्थदण्ड लेकर ही मवेशी उन्हें सौपे। उन्होने कहा कि सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशी दुर्घटना का कारण बनते हैं, लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, दुर्घटनाएं घटित होने व मवेशियों के घायल होने की संभावनाएं बनी रहती हैं, अतः इस कार्य को पूरी गंभीरता के साथ एक अभियान के रूप में संपादित करायें।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ व भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, रूचि साहू, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा, पीयूष राजपूत, विपिन मिश्रा, यशवंत जोगी, आकाश अग्रवाल, मोतीलाल बरेठ, एस.सी.सोनी, डी.पी.साहू, रमेश सूर्यवंशी, मनीष यादव, देवेन्द्र स्वर्णकार, विनोद गोंड़, अभय मिंज, सोमनाथ डेहरे, अंजुला अनंत, अंजुलता तिग्गा, गुलिस्ता साहू, आसमा डहरिया, छबिलाल उरांव, अनवर अली आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

