लद्दाख में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; 9 जवानों की मौत

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से नौ सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरे में हुई।उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।

लद्दाख के डिफेंस अधिकारियों ने बताया, ”केरे शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान तब चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया।

इस घटना में कई अन्य जवान अभी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये जवान कारू गैरीसन से लेह के पास केरे की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।”