Korba News : नदी में मिला शव

कोरबा, 22 सितम्बर (वेदांत समाचार)। उरगा थाना क्षेत्र के भिलाईखुर्द क्रमांक-1के नदी रेल्वे सायडिंग में बहते हुई एक लाश पुलिस ने बरामद की है। मृत व्यक्ति की पहचान होने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक खिखराम खलखो मानिकपुर चौंकी छेत्र के कदमहाखार का रहने वाला है। जो प्रतिदिन के भांति मछली पकडऩे के लिए नदी गया हुआ था। परिजनो का कहना है कि शनिवार की सुबह मछली पकडऩे जानें के नाम से घर से निकाला था। जो शाम को वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई। सुबह लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि नदी में किसी व्यक्ति की लाश मिली है। जो शिनाख्त करने पर खीखराम खलखो के रुप हुई है। परिजनों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी है। जो मर्ग कायम पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।