ज्यादा बचत, तेज़ लोन और बेहतर मुनाफे से जीता ग्राहकों का भरोसा - vedantsamachar.in

ज्यादा बचत, तेज़ लोन और बेहतर मुनाफे से जीता ग्राहकों का भरोसा

मुंबई, 25 जुलाई, 2026: जब किसी बैंक की जमा राशि बढ़ती है, लोन का दायरा लगातार बढ़ता है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है, तो इसका सीधा फायदा बैंक से जुड़े लोगों को भी मिलता है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के पहली तिमाही के नतीजे इसी भरोसे और बेहतर प्रदर्शन की तस्वीर पेश करते हैं।

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 317 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने रिकॉर्ड 1,186 करोड़ रुपए की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) और 548 करोड़ रुपए का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (पीपीओपी) दर्ज किया। बैंक की कुल जमा राशि 24.6% बढ़कर 48,129 करोड़ रुपए हो गई, जबकि कासा जमा 37.8% बढ़कर 12,930 करोड़ रुपए पर पहुँच गया।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की कार्यकारी निदेशक सुश्री कैरोल फर्टाडो ने कहा कि बैंक लगातार शाखाओं का विस्तार, डिजिटल सेवाओं और नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है। इसी के तहत म्यूचुअल फंड वितरण और सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जैसी नई सुविधाएँ भी शुरू की गई हैं।

बैंक की सकल लोन बुक 28.9% बढ़कर 42,903 करोड़ रुपए रही। इसमें सुरक्षित (सिक्योर्ड) लोन की हिस्सेदारी पहली बार 50.4% तक पहुँच गई। स्वर्ण ऋण और वाहन ऋण दोनों का कारोबार 1,000 करोड़ रुपए के पार निकल गया। इस दौरान बैंक ने 9,245 करोड़ रुपए के नए लोन भी वितरित किए, जो पिछले साल के मुकाबले 41.4% अधिक हैं।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। जीएनपीए घटकर 2.17% और एनएनपीए 0.34% पर आ गया है। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बैंक ने पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने आरओए (रिटर्न ऑन एसेट्स) का अनुमान बढ़ाकर 1.8% से 2.0% कर दिया है।