बस्तर, 03 अप्रैल (वेदांत समाचार) : बस्तर जिले के 10 थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रहे भोला सिंह राजपूत को सायबर सेल का जिम्मा दिया गया है। वहीं बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर अब सिटी कोतवाली प्रभारी बने हैं। लीलाधर राठौर की जगह तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिलबाग सिंह को यातायात शाखा का जिम्मा दिया गया है। इस संबंध में SP शलभ सिन्हा ने आदेश जारी किया है।

