KORBA BREAKING:रेल यात्रियों के लिए राहत: 23 जुलाई को रद्द की गई चार मेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर चलेंगी - vedantsamachar.in

KORBA BREAKING:रेल यात्रियों के लिए राहत: 23 जुलाई को रद्द की गई चार मेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर चलेंगी

रायपुर, 22 जुलाई (वेदांत समाचार)। रायपुर रेल मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते पहले जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, उनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन अब बहाल कर दिया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को निम्नलिखित मेमू पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी—

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त करने की अपील की है।