रायपुर, 21 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट के निर्णयों पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी, क्योंकि बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।

