RAIPUR : रिटायर्ड अधिकारी ने अपने पैतृक निवास को दिया दान... - vedantsamachar.in

RAIPUR : रिटायर्ड अधिकारी ने अपने पैतृक निवास को दिया दान…

रायपुर ,21जुलाई (वेदांत समाचार)। सुकृत लाल साहू ने समाज के प्रति समर्पण व्यक्त करने का अनोखा प्रयास किया गया, जिसमें इन्होंने अपने पैतृक निवास (अचल संपत्ति) को सर्व साहू समाज को सामाजिक उन्नयन हेतु भेंट कर समाज के प्रति समर्पण सह सच्ची निष्ठा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। साव ये बताया कि यह भेंट उनके द्वारा अपने पूजनीय माता फूल बाई एवं पिता द्वारिका प्रसाद साहू की स्मृति में दी गई है कन्नौजिया साहू समाज जन कल्याण समिति अपने संरक्षक सदस्य की समाज के प्रति निष्ठा देख अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हैं और समाज के जनकल्याण हेतु सदैव तत्पर रहने का दृढ़ निश्चय लेता हैं ।

कन्नौजिया साहू समाज जनकल्याण समिति द्वारा समिति के संरक्षक सतीश कुमार साहू, गौरी शंकर साहू एवं हरप्रसाद साहू जी के संरक्षण में अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू के आपसी सामंजस्य में तथा सचिव आशीष साहू, उपसचिव अक्षय कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष शशिकांत साहू तथा अन्य सदस्यों सुरेश कुमार साहू, प्रशांत साहू एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में अपने ही संरक्षक सदस्य सुकृत लाल साव के सम्मान में एकत्रित हुये थे ।

विदित हो कि, सुकृत लाल साव , मूल रूप ग्राम बनारी , जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और इनका जन्म पिता द्वारिका प्रसाद साव एवं माता फूलबाई साव के घर 03/04/1960 को हुआ था। साव हमेशा से सही समाज के प्रति समर्पण का भाव रखते है उन्होंने 36 वर्षों तक शासन के वन विभाग में अधिकारी के रूप में अपनी भागीदारी बखूबी निभाई तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सदस्य के रुप में 5वर्षों की सेवा समर्पित की है।