समर्थन अभियान के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य : गौतम अग्रवाल

रायगढ़ , 02 जुलाई   पूर्व विधायक जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत कमलम परिवार द्वारा कोड़ातराई मंडल अंतर्गत ग्राम बड़माल में सुन्दर काण्ड पाठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, जननेता स्व.रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र व भाजपा नेता गौतम अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, भाजपा रायगढ़ नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश साहू, भाजपा महका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालु राठौर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खेमराज नायक, पूर्व उपाध्यक्ष सरिया नगर पंचायत मोती स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गौरांग साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय रोहित साव व ईश्वर गुप्ता आदि प्रमुख पदाधिकारियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। इस जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम के संचालक व संयोजक भाजपा कोडातराई मंडल के पूर्व महामंत्री बड़माल निवासी ललित गुप्ता थे।

भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। यह विचार बड़माल में पीपल व आम के वृक्ष को रोपित करने के उपरान्त व्यक्त किए। इसी श्रृंखला में जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने बताया कि कमलम् परिवार द्वारा पूरे जिले व रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन गांव में जितनी भी पेड़ लगाएं उनकी देखभाल जरूर सुनिश्चित करें। साथ उन गॉव में हमारे भाजपा परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान कर संपर्क से समर्थन अभियान को भी चरितार्थ करते चलना है। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारा परम सौभाग्य है।