0 दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के हाथों प्राप्त की डिग्री
कोरबा, 19 जुलाई (वेदांत समाचार)। शहर की प्रतिभाशाली बेटी राधा अग्रवाल, पिता राकेश नागरमल अग्रवाल, ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से अपनी पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर कोरबा सहित पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
दिनांक 17 जुलाई 2026 को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में राधा अग्रवाल को वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के करकमलों से डिग्री प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह पल उनके परिवार के लिए अत्यंत सुखद, गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय रहा।
राधा की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से कोरबा के युवाओं और विशेषकर छात्राओं को नई प्रेरणा मिलेगी। राधा अग्रवाल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि राधा आने वाले समय में देश के विकास और अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

