OMG! शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग भागी बहन तो भाई ने निकाली अर्थी, अब करेंगे पिंडदान और मृत्युभोज

बिहार के पूर्णिया एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ लड़की ने शादी से एक दिन पहले किसी और के साथ भागकर शादी कर ली। परिवार को जब इस बात का पता कहल तो उन्होंने जिंदा लड़की की कुश (घास) की अर्थी तैयार की तथा दाह-संस्कार कर दिया।

दरअसल, 11 जून 2023 को जिले के टीकापट्टी गांव के रहने वाले बिहारी गुप्ता की छोटी बहन की शादी होनी थी। 10 जून को हल्दी की रस्स हुई।

तत्पश्चात, बिहारी गुप्ता की बहन घर से अचानक से गायब हो गई। 11 जून को बिहारी गुप्ता ने टीकापट्टी थाना में अपने ही गांव के सुधांशु कुमार मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि उसकी बहन को सुधांशु ने अपहरण कर लिया है। मामला सामने आने के पश्चात् पुलिस तहकीकात में जुट गई तथा पुलिस ने बिहारी की बहन को ढूंढ निकाला। उसे थाने लाया गया तथा बिहारी को उसकी बहन के बारे में खबर दी गई। खबर प्राप्त होते ही बिहारी तथा परिवार के दूसरे लोग थाने पहुंचे। लेकिन, वह लोग तब दंग रह गए जब उन्हें पता चला कि लड़की की शादी हो गई है।

पूछने पर लड़की ने बताया कि वह सुधांशु से प्यार करती थी। इसलिए उसने सुधांसु के साथ मंदिर में जाकर शादी कर ली है। साथ ही लड़की ने कहा कि भाई बिहारी गुप्ता ने

सुधांसु पर अपहरण का केस लगाया है वह झूठा है। वह अपनी इच्छा से सुधांसु के साथ गई थी। बहन की इन बातों को सुनकर बिहार गुप्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन के फैसले से बुरी तरह से आहत बिहारी घर आया तथा फिर उसने अपनी जिंदा बहन की अर्थी निकाल दी। बिहारी ने कुश (घास) की अर्थी तैयार की तथा परिवार के अन्य लोगों को साथ लेकर बहन की अर्थी निकाली। राम नाम सत्य कहता हुआ बिहारी सबसे आगे वहीं पीछे चल रहे लोग ‘जो ऐसा करेगा उसका यही गत होगा’ बोलते हुए चल रहे थे। श्मशाम घाट पहुंचने के पश्चात् बहन की अर्थी का अंतिम संस्कार कर दिया गया

लड़की के भाई बिहारी गुप्ता ने बताया कि पिता की मृत्यु के पश्चात् अपनी दोनों बहनों को पिता का अभाव नहीं होने दिया। एक बहन की शादी हो गई थी। दूसरी की शादी उसकी इच्छा से तय की थी तथा 11 जून को उसकी बारात आनी थी। हल्दी की रस्म पूरी करने के बाद घर से भाग गई तथा अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। हमने उसकी इच्छा से ही रिश्ता तय किया था। यदि उसे लड़का पसंद नहीं था तो परिवार में किसी से कहना तो चाहिए था। बताना चाहिए था कि उसे किसी और से शादी करनी है। उसने भाग कर शादी कर ली इसलिए उसके रिश्ते का दाह संस्कार किया है। आज से मेरी सिर्फ एक बहन है। बिहारी गुप्ता ने बताया कि अभी तो बहन का दाह संस्कार किया है। अब उसके पिंड दान करेंगे तथा उससे सभी रिश्ते समाप्त कर दिए हैं।।