नई दिल्ली। दिग्गज गायिका Asha Bhosle को लेकर सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत, परिवार या अस्पताल की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है।
लेकिन अस्पताल प्रशासन या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने हजारों गानों में अपनी आवाज दी है।
उनके स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अफवाहें भी फैलती रही हैं, जिनका बाद में खंडन होता रहा है।फिलहाल, उनके निधन की खबर की पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में पाठकों से अपील है कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।
