मुंबई। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी ‘फौजी’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘फौजी’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है और यह आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। अब इस उत्साह को और बढ़ाते हुए प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 का ऐलान भी कर दिया है।
प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दमदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वह खून से लथपथ हालत में एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर लाशें बिखरी हुई हैं और उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। पोस्टर पर लिखा है, “A Battalion Who Fights Alone” (एक बटालियन जो अकेले लड़ती है), जो फिल्म की दमदार दुनिया की एक झलक देता है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा:
“अज्ञातपर्व खत्म होता है। Fauzi 3 दिसंबर 2026 को।” “अज्ञातपर्व ENDS.
बगावत शुरू होती है,Fauzi ग्रैंड रिलीज़ दुनिया भर में 3 दिसंबर 2026 को FauziOnDec3″
‘फौजी’ के साथ प्रभास ‘बाहुबली’ के बाद एक बार फिर बड़े पीरियड ड्रामा में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं से भरपूर और शानदार विजुअल्स वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मानी जा रही ‘फौजी’ प्रभास, पुष्पा के मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स और ‘सीता रामम’ के निर्देशक हनु राघवपुड़ी को एक साथ लेकर आई है। इस खास सहयोग को भारतीय सिनेमा में “यूनियन ऑफ जनरेशन” कहा जा रहा है।
‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि इसे टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है। फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

