कोरबा/पाली, 12 अप्रैल (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव चिन्मय वर्मा एवं पारिवारिक सदस्य अन्नू वर्मा का पाली क्षेत्र में अल्प प्रवास के दौरान आगमन हुआ। उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य नवीन सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में पाली स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद चिन्मय वर्मा एवं अन्नू वर्मा ने चैतुरगढ़ माता के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर, सागर, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष राम नारायण कश्यप, अरविंद सिंह और राजीव लोचन तिवारी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने पाली स्थित महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की प्रार्थना की।
