चैतुरगढ़ पहाड़ी के घने जंगल में नजर आए वन भैंसे…

वन मंडल कटघोरा के चैतुरगढ़ पहाड़ी के घने जंगल में एक बार फिर वन भैंसे नजर आए। गर्मी के समय अचानकमार से जंगली जानवरों का झुंड पहुंचता है। ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क कर दिया है।

हालांकि अभी तक वन भैंसों ने किसी तरह का नुकसान नहीं किया है। हिरण का झुंड आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। चैतुरगढ़ के पहाड़ में तालाब भी है। इसकी वजह से जंगली जानवर लंबे समय तक क्षेत्र में घूमते रहते हैं। इस क्षेत्र में शेर और तेंदुए भी घूमते रहते हैं।