कलेक्ट्रेट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अधिकारी सहित ग्रामीणों ने कराया शुगर -बीपी जांच - vedantsamachar.in

कलेक्ट्रेट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अधिकारी सहित ग्रामीणों ने कराया शुगर -बीपी जांच

बलौदाबाजार, 14 जुलाई 2026 (वेदांत समाचार)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें समय -सीमा की बैठक में आने वाले अधिकारियो एवं जनदर्शन में आने वाले ग्रामीणों ने निःशुल्क शुगर व बीपी की जांच कराई।

कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि अब हर मंगलवार को यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए जिसमे समय सीमा की बैठक में आने वाले अधिकारियो के साथ ही जनदर्शन में आने वाले लोगों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हो। जांच के साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाई भी निःशुल्क दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो से शिविर में जरुरत अनुसार शुगर व बीपी जांच कराने कहा।

स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपना शुगर और बीपी की जांच कराई। इसके साथ ही जनदर्शन में आये ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल का सराहना करते  हुए  अच्छी पहल बताया।