RAIPUR BREAKING : इस हालत में मिली महिला पुलिसकर्मी की लाश नजारा देख पुलिस भी कांप गई... - vedantsamachar.in

RAIPUR BREAKING : इस हालत में मिली महिला पुलिसकर्मी की लाश नजारा देख पुलिस भी कांप गई…

रायपुर, 12 अप्रैल (वेदांत समाचार): राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है, इस घटना से पुलिस महकमे और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।