56 की उम्र में भी Madhuri Dixit दिखती हैं इतनी हॉट, आलिया और दीपिका पर भारी पड़ता है ग्लैमर

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की फॉरएवर ब्यूटी और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 56 वर्ष की उम्र में भी माधुरी जलवा कुछ इस कदर है कि आज की यंग एक्ट्रेसेज भी उनके आगे पानी भरती नजर आती हैं।

अपने डांसिंग और एक्टिंग स्किल्स के अलावा माधुरी का फैशन गेम लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है। कोई भी मौका हो माधुरी के बेस्ट लुक्स फैंस को हमेशा इंस्पायर करते नजर आते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक इंडियन आउटफिट के कलेक्शन्स तो हैं ही, साथ ही वेस्टर्न लुक्स में भी डीवा कहर ढाती हैं।

उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें, तो माधुरी के वेस्टर्न लुक्स इतने शानदार हैं कि उनके आगे आलिया, दीपिका और कियारा जैसी हसीनाएं भी फीकी पड़ जाती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं मिसेज नेने के कुछ बेस्ट वेस्टर्न लुक्स पर।

पिंक ट्यूल गाउन 

माधुरी का ये बेबी पिंक कलर का ट्यूल गाउन काफी ड्रीमी और खूबसूरत है। इसके साथ उनका न्यूड मेकअप और प्यारी सी मुस्कान लुक को पूरा कर रहा है।

शैंपेन कलर की गाउन

धक-धक गर्ल के पास एक गाउन के बेहतरीन कलेक्शन्स हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनमें से कुछ आपके लिए लेकर आए हैं। इस ड्रेस में डीवा काफी हसीन दिख रही हैं। 

बॉडी फिटिंग ड्रेस 

माधुरी दीक्षित का ये स्ट्रिप्ड बॉडी फिटिंग गाउन काफी ग्लैमरस है। साथ में हूप्स और कर्ली हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

ऑफ शोल्डर सेक्विन गाउन

माधुरी इस तस्वीर में एक बार फिर ये साबित कर रही हैं कि वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में कहर ढा सकती हैं। 

सादगी के साथ कैसे अपना जलवा बिखेरना है माधुरी को बखूबी आता है। इस रेड ड्रेस में के साथ मिनिमल एक्सेसरी और लाइट मेकअप उनपर काफी जंच रहा है।

ब्लैक स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेसे में माधुरी का ये लुक इतना शानदार दिख रहा है कि, कियारा, आलिया और दीपिका जैसी हसीनाएं भी पानी भरती नजर आएं। धक-धक गर्ल उन्हें अपने इस लुक से कड़ी टक्कर दे रही हैं।