Red Lehenga In Wedding : दुल्हन शादी में लाल रंग का जोड़ा क्यों पहनती हैं? क्या है इसके पीछे का रहस्य

Red Lehenga In Wedding : भारत में शादियां बहुत ही धूमधाम के साथ होती है। चाहे शादी किसी भी धर्म की हो, अपने रीति-रिवाजों के साथ होती है। शादी चाहे हिंदू धर्म की हो या इस्लाम धर्म की दुल्हन का जोड़ा लहंगा लाल ही होता है। लाल रंग का जोड़ा सदियों से दुल्हनें अपनी शादी में पहनती आ रही हैं। लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है।

लेकिन आज के दौर में दुल्हनें फैशन ट्रेंड के मुताबिक अपने शादी के लहंगे के कलर को सेलेक्ट करती हैं, इसमें लाल रंग से हटकर भी दुल्हनें लहंगे के कलर्स को चुनती हैं। लेकिन अगर आप इतिहास को देखें तो भारत में दुल्हनों का जोड़ा लाल ही होता था, और लाल रंग अभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं है। भारत में होने वाली शादियों में जितनी भी रस्में होती हैं, उन रस्मों में भी कलर्स की खास इंपोटेंस होती हैं। शादी में लाल रंग के दुल्हन के जोड़े के पीछे कई सारी मान्यताएं और मतलब हैं। आइये जानते हैं दुल्हन के लाल रंग के जोड़े का क्या है महत्व-

लाल रंग के पीछे क्या है धार्मिक मान्यताएं


लाल रंग प्रेम का प्रतीक होने के साथ शुभ होता है। सनातन धर्म के अनुसार, सभी शुभ कामों में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। शादी में लाल का बहुत महत्व है। लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। वहीं मां दुर्गा हमेशा लाल साड़ी और सोहल श्रृंगार करती हैं। सुहागन महिलाओं के लिए लाल रंग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता बै। साथ ही शादीशुदा औरत पर मां पार्वती का आर्शीवाद रहता है। लाल रंग प्यार, दया, मिलन,समृद्धि का प्रतीक भी होता है।

मंगल ग्रह का प्रतीक

हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार, विवाह का प्रमुख ग्रह मंगल है। लाल रंग मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। इसके कारण ही शादी में दुल्हन को लाल रंग का जोड़ा पहनाया दाता है। जब दुल्हन शादी करके अपने ससुराल आती है तब भी उसके द्वारा ग्रह प्रवेश के दौरान भी लाल रंग इस्तेमाल करवाया जाता है।

दुल्हन सबसे अलग दिखती है लाल रंग के जोड़े में

एक शोध के अनुसार, लाल रंग के आआउटफिट में महिलाएं सबसे अलग नजर आती हैं। इसके साथ ही उनकी खूबूसूरती भी बढ़ जाती है। वहीं लाल रंग के जोड़े में अपनी शादी के दिन दुल्हन सबसे अलग और सबसे खास दिखती हैं। लोगों की भीड़ में पता चलता है कि दुल्हन कौन है। साइंटिफिक रीजन के कारण भी लाल रंग सबसे भस्ट माना जाता है।

दुल्हन के लाल रंग जोड़े के सांइटिफिक रीजन

लाल रंग के लहंगे के पीछे अगर वैज्ञानिक कारण देखे तो लाल रंग को एनर्जी का सोर्स माना है। ये पॉजिटिविटी लाता है। लाल रंग से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। और इस रंग के कपड़े पहनने से आसपास पॉजिटिविटी वाइब आती है।