मुंबई :श्रीलीला ने लंदन में आयोजित विंबलडन क्वार्टरफाइनल में अपनी शानदार स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक इस टूर्नामेंट में वह सितारों से सजी गेस्ट लिस्ट का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन की कुछ झलकियां भी शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने सिग्नेचर सिंपल और एलिगेंट अंदाज के साथ क्लासिक विंबलडन फैशन का बेहतरीन मेल दिखाया।
मुंबई। इस मौके पर श्रीलीला ने पावर ड्रेसिंग लुक चुना। उन्होंने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप पैंटसूट पहना था, जिसमें गोल्ड बटन डिटेलिंग वाला ओवरसाइज्ड डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर और वाइड-लेग ट्राउजर शामिल था। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का क्लासिक टैंक टॉप पहना, जो उनके लुक को और निखार रहा था। न्यूड पॉइंटेड-टो हील्स, सफेद स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग, ब्लैक राउंड सनग्लासेस, गोल्ड इयररिंग्स और स्लीक लो पोनीटेल के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
एक्ट्रेस स्टैंड्स में बैठकर क्वार्टरफाइनल मुकाबलों का आनंद लेती नजर आईं। हर साल की तरह इस बार भी विंबलडन दुनियाभर के सितारों का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है, जहां अभिनेता, खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। इस स्टार-स्टडेड गेस्ट लिस्ट में श्रीलीला ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से अलग छाप छोड़ी।
कई फिल्म इंडस्ट्रीज में एक साथ काम कर रहीं श्रीलीला के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच लंदन से सामने आई उनकी ये झलक फैंस को उनका एक अलग और फ्रेश अंदाज दिखाती है, जहां वह दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक का लुत्फ उठाती नजर आईं।

