ट्रम्प बोले- ‘ईरान से सीजफायर खत्म, मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी’ - vedantsamachar.in

ट्रम्प बोले- ‘ईरान से सीजफायर खत्म, मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी’

वॉशिंगटन,08 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ अंतरिम एग्रीमेंट खत्म हो गया है, लेकिन वह बातचीत जारी रखेंगे। जब सीजफायर के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने जवाब दिया, “मेरे हिसाब से, यह खत्म हो गया है।”

उन्होंने कहा, “उनके साथ डील करना बस टाइम वेस्ट करना है।” उन्होंने यह टिप्पणी तुर्किए के अंकारा में दो दिन के नाटो समिट के दौरान किया और ईरान पर हमला करने के कुछ घंटों बाद किया, जिसे यूएस ने होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों पर हमले का बदला बताया।

ट्रंप इस समय तुर्की की राजधानी अंकारा में हैं जहां वह नाटो शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। यहां जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्धविराम अब खत्म हो गया है, तो उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो गया है।” उन्होंने कहा कि ईरान के साथ डील करना बस समय की बर्बादी है।

बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया-ईरान
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और इस अभियान को अमेरिका द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब के रूप में बताया।