शर्मनाक: शादीशुदा महिला की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, उसके बाद जो किया…; जीते जी मर गई वो..

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में दोस्ती में विश्वासघात का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को उसके ही बचपन के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया।

हैवानियत की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। उसने महिला के अश्लील फोटो लिए और उनसे वीडियो क्लिप बना ली, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर आरोपी ने उसकी ये क्लिप फेसबुक पर अपलोड कर दिया। पीड़िता ने जब ये वीडियो क्लिप देखी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां निवास करने वाली एक युवती ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने कहा है कि उसके बचपन में साथ पढ़ने वाले युवक से उसकी मुलाकात दो साल पूर्व हुई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस दौरान युवक ने उसे झांसे में देकर उससे दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी अश्लील फोटो बना कर वीडियो क्लिप बना लीं और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसकी ससुराल वालों के नंबरों पर वीडियो क्लिप भेजने की धमकी दी, इसके बाद उसने ये क्लिप फेसबुक पर अपलोड़ कर दी। जब पीड़िता ने फेसबुक पर वीडियो क्लिप देखी, दो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गौरव यादव निवासी माधौगंज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए हैं।