9 देशों में महिलाओं को ड्रग देकर दुष्कर्म करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ाया... - vedantsamachar.in

9 देशों में महिलाओं को ड्रग देकर दुष्कर्म करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ाया…

नई दिल्ली, 04 जुलाई। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय पुलिस अभियान में महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। यह नेटवर्क नौ देशों में सक्रिय था। प्रोजेक्ट मेडुसा नाम से चलाए गए इस अभियान में जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, हंगरी, नीदरलैंड और स्पेन की पुलिस शामिल थी।

आरोपी एन्क्रिप्टेड चैट ग्रुप्स और प्राइवेट फोरम का इस्तेमाल करते थे। इसमें पीड़ितों को बेहोश करने वाली दवाओं के बारे में सलाह, सबूत छिपाने के तरीके और दुष्कर्म के वीडियो/फोटो शेयर किए जाते थे। ज्यादातर पीड़ित महिलाएं थीं, जिन्हें उनके जान-पहचान वाले लोगों (पार्टनर) ने ही नशीला पदार्थ देकर शोषण किया। कई महिलाओं को पता भी नहीं था कि उनके साथ रेप हुआ है, जब तक पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया।