हवस की भेंट चढ़ा रिश्ताः नाबालिग बहन का 2 साल तक बड़े भाई ने किया रेप, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां - vedantsamachar.in

हवस की भेंट चढ़ा रिश्ताः नाबालिग बहन का 2 साल तक बड़े भाई ने किया रेप, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां

फतेहपुर. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां हवसी भाई ने अपनी नाबालिग बहन को 2 साल तक हवस का शिकार बनाया. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

बता दें कि पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक ने अपनी 15 साल की बहन को जान से मारने की धमकी देकर 2 साल तक रेप किया. वहीं जब किशोरी ने हिम्मत कर अपने भाई की करतूत की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने यकीन नहीं किया. उसके बाद किशोरी ने हैवानियत की जानकारी अपनी सहेली और भाभी को दी. जब भाभी ने युवक से इस बारे में बात कर विरोध किया तो पिटाई कर दी.

वहीं अपने भाई की काली करतूत परिजनों के सामने लाने के लिए किशोरी ने अपनी सहेली की मदद ली. किशोरी ने पूरी घटना का वीडियो चुपके से रिकार्ड करवा लिया और फिर वीडियो परिजनों को दिखाया. उसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.