पुष्पा अपने घर और परिवार पर मंडराते ख़तरे के बीच अब तक की सबसे कठिन लड़ाई का सामना करती है, सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में - vedantsamachar.in

पुष्पा अपने घर और परिवार पर मंडराते ख़तरे के बीच अब तक की सबसे कठिन लड़ाई का सामना करती है, सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में

मुंबई, 01 जुलाई 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानी, भावनात्मक पारिवारिक पलों और अप्रत्याशित ट्विस्ट के साथ दर्शकों को लगातार बाँधे हुए है। (करुणा पांडे) द्वारा निभाई गई पुष्पा अपने परिवार की रक्षा करने और सच के लिए लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। लेकिन ज़िंदगी एक बार फिर उसके सामने असंभव सी चुनौती खड़ी कर देती है, जहाँ ख़तरे उसके घर के भीतर और बाहर दोनों ओर से मंडराने लगते हैं।

पुष्पा समय से दौड़ती हुई नज़र आएँगी, जब वह कदंबरी (ब्रिंदा त्रिवेदी) के वकील द्वारा पेश किए गए रहस्यमयी गवाह की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करती हैं। इस गवाह का चौंकाने वाला इक़बाल-ए-जुर्म केस को पटरी से उतारने की धमकी देता है, जिससे पुष्पा को सच की तलाश में और गहराई तक जाना पड़ता है। लेकिन जब पुष्पा कानूनी लड़ाई में पूरी तरह उलझी हुई हैं, तब उनके पीछे एक और बड़ा संकट खड़ा हो रहा है। अपनी ज़िंदगी को दोबारा सँवारने और आर्थिक परेशानियों से निकलने की कोशिश में दिलीप (जयेश मोरे) चुपके से पुष्पा का घर गिरवी रख देता है बिना पुष्पा को बताए। इससे उनके परिवार का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। पुष्पा को यह अंदाज़ा भी नहीं है कि जिस छत के नीचे वह रह रही हैं, वही दाँव पर लगी हुई है। न्याय के लिए लड़ते-लड़ते वह उस घर को खोने की कगार पर पहुँच जाती हैं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से बनाया है।

क्या पुष्पा सच उजागर कर पाएगी, इससे पहले कि वह अपना केस और अपने परिवार के सिर से छत दोनों खो दे?

करुणा पांडे ने आगामी ट्रैक पर बात करते हुए साझा किया, “ज़िंदगी कभी पुष्पा को एक समय में सिर्फ़ एक चुनौती नहीं देती। जब वह पूरी तरह सच के लिए लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करती है, तभी उसके पीछे एक और समस्या चुपचाप बढ़ने लगती है। कई चीज़ें एक साथ होती रहती हैं और वह सबका सामना एक साथ करती है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग इससे जुड़ाव महसूस करेंगे क्योंकि ज़िंदगी अक्सर हमें उन तरीकों से परखती है जिनकी हमने उम्मीद भी नहीं की होती। लेकिन पुष्पा की सबसे बड़ी खूबी यही है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, वह कभी हार नहीं मानती और हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता तलाशती रहती है।”

ट्यून इन कीजिए और देखें पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर।