मुंबई। नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA में खेला गया पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच, क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम क्रिकेट की दुनिया में नाइट राइडर्स ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। लॉस एंजेलिस का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड अब आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच होस्ट कर चुका है।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए इस मुकाबले के साथ यह सिर्फ एक नए स्टेडियम की शुरुआत नहीं थी। यह अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और वर्ल्ड-क्लास होम बनने की शुरुआत है। साथ ही, यह भी दिखाता है कि नाइट राइडर्स ग्रुप वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग-टर्म निवेश के जरिए क्रिकेट को आगे बढ़ाने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहा है।
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार किए गए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA को खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को बेहतरीन क्रिकेटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। इस मैदान में मेन स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, ICC स्टैंडर्ड के मुताबिक प्लेइंग डाइमेंशन्स हैं और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। वहीं, इस वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।
नाइट राइडर्स ग्रुप के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा, “जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप सिर्फ एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। हम एक ऐसी जगह बना रहे हैं, जो कम्युनिटी, एकजुटता, जोश और एंटरटेनमेंट का जश्न मनाएगी।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाई गई जगह है, जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। हमें उम्मीद है कि यह लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली कई पीढ़ियों के फैंस और खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। यह लॉस एंजेलिस के लिए है, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए है और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड में विश्वास रखें।”
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, “नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि क्रिकेट के भविष्य को लेकर हमारे इरादों का प्रतीक है। दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बनकर अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाना नाइट राइडर्स ग्रुप के लिए गर्व का पल है। यह इस बात को दिखाता है कि क्रिकेट के विकास के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर कितना जरूरी है। हमारी कोशिश थी कि हम ऐसा मैदान बनाएं, जहां खिलाड़ी खेलना पसंद करें, फैंस बार-बार आना चाहें और स्थानीय समुदाय इसे अपना क्रिकेटिंग होम मान सके।”
इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए मेटा वर्ल्ड पीस, जिन्हें पहले रॉन आर्टेस्ट के नाम से जाना जाता था, नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA में खेले जाने वाले पहले MLC मैच में सेरेमोनियल फर्स्ट बॉल फेंकेंगे। लॉस एंजेलिस लेकर्स के साथ NBA चैंपियन रह चुके और लॉस एंजेलिस के सबसे चर्चित खेल सितारों में शामिल मेटा वर्ल्ड पीस की मौजूदगी क्रिकेट और अमेरिकी मेनस्ट्रीम स्पोर्ट्स के बीच बढ़ते जुड़ाव को दिखाती है। साथ ही, यह भी दर्शाती है कि नाइट राइडर्स ग्रुप क्रिकेट को लॉस एंजेलिस की समृद्ध खेल संस्कृति का हिस्सा बनाने के अपने विज़न पर काम कर रहा है।
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA में 1 जुलाई से 5 जुलाई तक मेजर लीग क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। इससे लॉस एंजेलिस को टॉप-लेवल T20 क्रिकेट की मेजबानी का मौका मिलेगा और अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे क्रिकेट के विस्तार को भी नई मजबूती मिलेगी।
नाइट राइडर्स के बारे में
नाइट राइडर्स आज इंटरनेशनल क्रिकेट का एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है, जिसके नाम कुल 9 खिताब हैं। इस ग्रुप के तहत चार प्रोफेशनल फ्रेंचाइज़ियां हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जो TATA IPL में खेलती है, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) जो कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है, अबू धाबी नाइट राइडर्स (ADKR) जो UAE की इंटरनेशनल लीग T20 में खेलती है और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) जो अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेती है। इसी वजह से नाइट राइडर्स को दुनिया के सबसे बहुमुखी T20 क्रिकेट ब्रांड्स में गिना जाता है।
KKR अब तक TATA IPL के चार फाइनल खेल चुकी है और तीन बार (2012, 2014 और 2024) चैंपियन बनी है। 2021 सीजन में टीम रनर-अप रही थी और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे शानदार वापसी में से एक दर्ज की थी।
वहीं, नाइट राइडर्स के अधिग्रहण के बाद पिछले 11 साल में TKR की पुरुष टीम पांच बार CPL चैंपियन बनी है। यह कैरेबियन की सबसे सफल टीम है और 2020 में पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच हारे बिना ट्रॉफी जीतने का अनोखा रिकॉर्ड भी इसी टीम के नाम है। दूसरी ओर, नाइट राइडर्स की पहली महिला टीम TKR Women ने 2022 में खेले गए पहले WCPL का खिताब अपने नाम किया था।
पिछले कई वर्षों से नाइट राइडर्स अकादमी भारत और दुनिया भर से उभरते हुए क्रिकेटरों की तलाश कर रही है। अकादमी का मकसद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और पूरे साल उनकी क्रिकेट स्किल्स और फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करना है।

