अभनपुर में महिलाओं ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन

अशोक बजाज की उपस्थिति में बूथ सशक्तिकरण अभियान का आगाज

रायपुर । भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर 17 मार्च को रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्ती शक्ति केंद्र में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज की उपस्थिति में बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस अवसर पर महिलाओं ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया।



कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रभारी कुंदन बघेल, शक्ति केन्द्र संयोजक गुनीराम साहू, शक्ति केन्द्र सह संयोजक रवि बघेल, मंडल महामंत्री व जनपद सदस्य सूरजलाल साहू, मंडल महामंत्री भरत बैस, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती  नंदनी साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती चेतना गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती चम्पा लेदेकर, बूथ कमेटी अध्यक्ष नागेन्द्र साहू, कामेश ध्रुव, हेमंत तारक, पार्षद चेतन ध्रुव, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव शर्मा, आईटी सेल मंडल संयोजक रामकृष्ण बैस, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव निर्मलकर, पार्षद श्रीमती मीना साहू, महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उमा साहू, श्रीमती चंद्रकांता साहू, श्रीमती सुरेखा यादव, श्रीमती सत्यभामा सिन्हा, गोपाल साहू, बिसेसर साहू, छोटू साहू आदि उपस्थित थे.