बारिश के मौसम में ऐसे चलाएं AC, उमस होगी गायब और बिजली का बिल भी होगा आधा - vedantsamachar.in

बारिश के मौसम में ऐसे चलाएं AC, उमस होगी गायब और बिजली का बिल भी होगा आधा

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. यही वजह है कि कई बार तापमान कम होने के बाद भी लोगों को चिपचिपाहट और घुटन महसूस होती है. ऐसे में लोग AC का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर मानसून में AC का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो बिजली का बिल बढ़ सकता है और ठंडक भी अच्छी नहीं मिलती.अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में कमरा ठंडा रहे, उमस भी दूर हो और बिजली का खर्च भी कम आए, तो AC इस्तेमाल करते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

AC चलाते समय कमरे को रखें बंद
कई लोग AC चलने के दौरान बार-बार दरवाजा या खिड़की खोल देते हैं. इससे बाहर की नमी वाली हवा कमरे में आने लगती है. नतीजा यह होता है कि AC को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए AC ऑन होने पर कोशिश करें कि दरवाजे और खिड़कियां बंद रहें.

सही तापमान पर करें सेटिंग
बहुत से लोग सोचते हैं कि AC को 18 या 20 डिग्री पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा. लेकिन ऐसा करने से बिजली ज्यादा खर्च होती है और मशीन पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है. मानसून के दौरान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है. इससे आरामदायक ठंडक भी मिलती है और बिजली की बचत भी होती है.

सही तापमान पर करें सेटिंग
बहुत से लोग सोचते हैं कि AC को 18 या 20 डिग्री पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा. लेकिन ऐसा करने से बिजली ज्यादा खर्च होती है और मशीन पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है. मानसून के दौरान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है. इससे आरामदायक ठंडक भी मिलती है और बिजली की बचत भी होती है.

बारिश में ‘Dry Mode’ का करें इस्तेमाल
मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी नमी की होती है। ऐसे में हमेशा Cool Mode चलाने के बजाय Dry Mode का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है. यह मोड हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करता है, जिससे कमरा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है. साथ ही यह सामान्य कूलिंग मोड की तुलना में कम बिजली भी खर्च करता है.

मय-समय पर साफ करें AC का फिल्टर
बारिश के दिनों में धूल और नमी की वजह से AC का एयर फिल्टर जल्दी गंदा हो सकता है. गंदा फिल्टर हवा के बहाव को कम कर देता है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है. इसलिए हर कुछ हफ्तों में फिल्टर की सफाई जरूर करें. इससे AC बेहतर तरीके से काम करेगा और बिजली की खपत भी कम होगी.

आउटडोर यूनिट की भी करें देखभाल
अक्सर लोग केवल कमरे के अंदर लगे AC पर ध्यान देते हैं, जबकि बाहर लगी यूनिट की सफाई भी उतनी ही जरूरी होती है. बारिश और तेज हवा के कारण उसके आसपास पत्ते, मिट्टी और कचरा जमा हो सकता है. इससे हवा का बहाव रुकता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। समय-समय पर आउटडोर यूनिट की जांच और सफाई करते रहें.

इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर AC की सर्विस समय पर कराई जाए और जरूरत के अनुसार सही मोड का इस्तेमाल किया जाए, तो मानसून में भी बेहतरीन कूलिंग मिलती है. साथ ही बिजली का बिल भी काफी हद तक कम किया जा सकता है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप पूरे बारिश के मौसम में आरामदायक और किफायती तरीके से AC का इस्तेमाल कर सकते हैं.