फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर उसी मंडप पर प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वाले भी रह गए दंग…

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है। जहां शादी होने से पहले ही टूट गई। दुल्हन ने भरे मंडप ही दूल्हे संग सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। मां और बाप अपनी बेटी को मनाते रहे लेकिन दुल्हन अपने परिवार वालों की एक न सुनी। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। दोनों पक्षों को समझौते के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जाना पड़ा।

READ MORE : VIDEO : साड़ी पहन Nikki Tamboli ने ढाया कहर, देख फैंस हुए दीवाने…

मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रयागराज के मेवालाल बगिया के पास स्थित एक गेस्टहाउस का है। दरअसल, चाका की एक लड़की की शादी काजीपुर के युवक से तय हुई थी। दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर वहां पहुंचा। घरवालों ने भी बारात को स्वागत किया। रात के शुभ मुहूर्त के मुताबिक करीब डेढ़ बजे मंडप में शादी भी बैठ गई। इसी बीच अचानक दुल्हन बीच मंडप से उठ गई और बोली कि मुझे दूल्हे से शादी नहीं करनी है। दुल्हन की इस बात से हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद दुल्हन को परिवारवालों ने खूब समझाया लेकिन वो किसी की एक न सुनी।

सुबह सारा सामान समेटा जा रहा था तभी वहां लड़की का प्रेमी आ गया। बेटी की जिद के आगे मां-बाप भी हार गए। लड़की ने उसी मंडप में प्रेमी को जयमाल पहनाई और उसके घर चली गई। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष सहमति से अलग हो गए। लड़की बालिग है, इसलिए बिना उसकी मर्जी के किसी से शादी नहीं हो सकती है। हांलाकि थाने में कोई लिखापढ़ी नहीं हुई है।