250cc बाइक सेगमेंट में इन 5 बाइक का दबदबा, 25+ BHP पावर के साथ देती हैं शानदार परफॉर्मेंस - vedantsamachar.in

250cc बाइक सेगमेंट में इन 5 बाइक का दबदबा, 25+ BHP पावर के साथ देती हैं शानदार परफॉर्मेंस

अगर आप किसी भी राइडर्स ग्रुप से 250cc बाइक्स के बारे में पूछेंगे, तो ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि यह सेगमेंट परफॉर्मेंस और रोज़मर्रा की जरूरतों के बीच एक अच्छा बैलेंस देता है.ये बाइक्स एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक्स से ज्यादा पावर देती हैं, लेकिन बड़ी इंजन वाली बाइक्स की तुलना में इन्हें खरीदना और मेंटेन करना आसान और सस्ता होता है.लेकिन एक बात समझनी जरूरी है कि सभी 250cc बाइक्स एक जैसी नहीं होतीं. हालांकि इनका इंजन साइज एक जैसा होता है, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस अलग-अलग होती है.

कुछ बाइक्स को ज्यादा माइलेज के लिए बनाया जाता है, जबकि कुछ को 25bhp से ज्यादा पावर देने के लिए ट्यून किया जाता है जो पहले बड़ी बाइक्स में देखने को मिलता था. इस लिस्ट में हर बाइक 25bhp से ज्यादा पावर देती है, लेकिन हर एक का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए होता है- जैसे स्ट्रीटफाइटर, स्पोर्टी बाइक या एडवेंचर टूरर.

केटीएम 250 ड्यूक
250 ड्यूक इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन मॉडल है. 30bhp से ज्यादा की पावर के साथ आती है. इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर दिया गया है. 390 की तरह ही स्टील ट्रेलिस फ्रेम, आगे की तरफ 43mm WP Apex USD फोर्क और दो राइडिंग मोड के साथ TFT डैश है. इसकी कीमत 2.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये 249.07 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है. जो 9,250 आरपीएम पर 30.57 बीएचपी पावर और 7,250 आरपीएम पर 25 एनएम टॉर्क जनरेट करता है.

हीरो एक्सट्रीम 250आर
एक्सट्रीम 250आर क्वार्टर-लीटर कैटेगरी की सबसे पावरफुल बाइकों में से एक है, जो लगभग 30 बीएचपी की पावर जनरेट करती है. एक्सट्रीम 250आर की पावर केटीएम 250 ड्यूक की पावर से लगभग 1 बीएचपी कम है, जबकि कीमत में यह उससे काफी सस्ती है. इस कैटेगरी के लिए इसमें दमदार हार्डवेयर लगा है, जिसमें 43 मिमी अपसाइड-डाउन फोर्क है. ये 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 3.25 सेकंड में हासिल करने का दावा शामिल है. इसकी कीमत 1.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये इंजन 249.03 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड के साथ आता है. इसकी पावर 9,250 आरपीएम पर 29.5 बीएचपी की है जो 7,250 आरपीएम पर 25 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

बजाज डोमिनार 250
जहां ड्यूक और एक्सट्रीम पूरी तरह से परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, वहीं डोमिनार 250 बिल्कुल अलग है. इसका बीम-पेरिमीटर फ्रेम बड़े डोमिनार 400 से लिया गया है.य यह उन राइडर्स के लिए एक ऑप्शन हो सकता है जो लंबी दूरी की टूरिंग के लिए 250 सीसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं. इसमें 248.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 8,500 आरपीएम पर 26.63 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 23.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. इसकी कीमत 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

सुजुकी Gixxer SF 250
सुजुकी ने Gixxer SF 250 में लिक्विड-कूल्ड इंजन के बजाय सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम (SOCS) का इस्तेमाल किया है. इससे इंजन हल्का रखरखाव में आसान हो जाता है, जबकि यह 26bhp से ज्यादा पावर जनरेट करता है. इसमें 249 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड (SOCS) इंजन है जो 9,300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी पावर जनरेट करता है और 9,300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी कीमत 1.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

वी-स्ट्रॉम एसएक्स
वी-स्ट्रॉम एसएक्स में गिक्सर वाला ही ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है और इसे एक बिल्कुल अलग चेसिस में फिट किया गया है. यह एक लंबी-ट्रैवल वाली, एडवेंचर-स्टाइल बाइक है जिसमें 19 इंच का बड़ा फ्रंट व्हील और काफी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस है. इसमें 249 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड (SOCS) इंजन है. जो 9,300 आरपीएम पर 26.1 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 7,300 आरपीएम पर 22.2 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है. इसकी कीमत 2 लाख रुपए एक्स-शोरूम है.