हाँ जी ,ले आगे फिर ओमेश प्रोजेक्ट 'शूट सलवार' - vedantsamachar.in

हाँ जी ,ले आगे फिर ओमेश प्रोजेक्ट ‘शूट सलवार’

CG CINEMA NEWS : ओमेश प्रोजेक्ट्स ने लगभग एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर नया धमाकेदार छत्तीसगढ़ी गीत “शूट सलवार” रिलीज कर दिया है। गीत के रिलीज होते ही दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस गीत में अपनी मधुर आवाज़ ओमेश प्रोजेक्ट्स और मिथलेश्वरी सेन (मिट्ठू) ने दी है। गीत के बोल एवं कंपोजिशन की जिम्मेदारी भी ओमेश प्रोजेक्ट्स ने निभाई है। वहीं संगीत संयोजन, मिक्सिंग और मास्टरिंग का कार्य स्टूडियो ओमेश प्रोजेक्ट्स में किया गया है।वीडियो की बात करें तो इसमें पूजा फुलबंधे, ओमेश प्रोजेक्ट्स, दीपक पटेल और रुद्र अउसर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वीडियो का निर्देशन चेतन देवांगन ने किया है, जबकि योगेश भट्ट ने डीओपी की जिम्मेदारी संभाली है। गीत का कॉन्सेप्ट करण बंजारे का है तथा सिनेमैटोग्राफी अनुज देवांगन और ओमकार साहू द्वारा की गई है।

वीडियो का पोस्ट प्रोडक्शन श्यामसुक सिनेमाज द्वारा तथा डीआई का कार्य शुभ प्रोडक्शन ने किया है। वहीं एवीएफ स्टूडियो का विशेष सहयोग भी इस प्रोजेक्ट को प्राप्त हुआ है।गीत “शूट सलवार” अपने आकर्षक संगीत, शानदार फिल्मांकन और कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यदि आप तक भी यह नोटिफिकेशन पहुंच जी तो जाके देखिए और अपनी प्रतिक्रिया सीधा कमेंट में बताइए।